दिल्ली के लोगों को क्या समझाना चाह रहे हैं अनुपम खेर
केडीएस न्यूज़डेस्क
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। दिल्ली आम चुनाव में भाजपा की हार के बाद जहां विपक्षी दल सहित विपक्षी दलों का समर्थन करने वाले लोग केंद्र सरकार को निशाना बना रहे हैं। वहीं सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी जबरदस्त तरीके से तरह-तरह की कमेंट लिखकर लोग भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में अनुपम खेर का ट्वीट लोगों को खासा पसंद आ रहा है। अनुपम खेर ने शायद दिल्ली के लोगों को कुछ समझाने का प्रयास किया है, हालांकि दबे शब्दों में लिखी गई उनकी चार लाइने मोदी के समर्थन में दिख रही हैं।
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से जलवे बिखेरने वाले अनुपम खेर के लाखों फैंस है। उनकी हर प्रतिक्रिया पर उनके फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं, फिर वह चाहे फिल्म जगत में उनकी अदाकारी हो या राजनीति की उठापटक के बीच आते उनके कमेंट, चाहे कश्मीर का मुद्दा रहा हो या वहां से जुड़े कश्मीरी पंडितों की बात हो, अनुपम खेर ने अपने तमाम इंटरव्यूज में ट्विटर व फेसबुक के माध्यम से भी जोरदार तरीके से इन मुद्दों पर लोगों से बात की। ऐसे में दिल्ली चुनाव के दौरान भी उनके कई बयान आए परंतु दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार के बाद अनुपम खेर निराश दिख रहे हैं। उनका यह ट्वीट तो कुछ ऐसा ही बता रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपनों से हो... और जीतना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपने आप से हो... उनके स्क्विड पर लाखों लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लोग इसे कितना समझ पा रहे हैं यह कहना संभव नहीं है परंतु उनका यह अंदाज लोगों को बेहद भा रहा है।

Comments
Post a Comment