यूपी बोर्ड- नकल स्वामियों के गढ़ प्रशासन की परीक्षा, कैसे निपटे का प्रशासन

यूपी बोर्ड- नकल स्वामियों के गढ़ प्रशासन की परीक्षा, कैसे निपटे का प्रशासन



फैज़ी खान
हरदोई- नकलचियों के गढ़ से जाना जाने वाला उत्तर प्रदेश का वो जिला जहां दूसरे सूबों से लोग डिग्रियां लेने और एग्ज़ाम देने आते थे, लेकिन प्रशासनिक अमले का दावा है कि अब परीक्षाओं के दौरान परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा इसी सिलसिले में हरदोई के जिला अधिकारी पुलकित खरे केंद्र व्यवस्थापक से लेकर कंट्रोल रूम तक के साथ मीटिंग में जुटे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश का हरदोई जिला किसी ज़माने में नकलचीओं के गढ़ के नाम से मशहूर था। यहां आपको इलम भले ही ना मिले लेकिन डिग्रियां जरूर मिल जाती। लेकिन योगी सरकार आने के बाद से यह दावा किया जा रहा है कि अब हरदोई में पूरी तरह से नकल प्रतिबंधित है इसके लिए बार-बार जिला अधिकारी से लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक मीटिंग में जुटे हुए हैं, केंद्र व्यवस्थापक कंट्रोल रूम इंचार्ज सहित तमाम लोगों के साथ डीएम बैठक कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। हरदोई में 119 सेंटर बनाए गए हैं। डीएम पुलकित खरे ने बताया है कि सभी सेंटर पर सीसीटीवी कैमरा वॉइस रिकॉर्डिंग के साथ लगाया गया है, डीएम ने बताया कि जिन स्कूल का कैमरा ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है उनको चेतावनी दी गई है।

Comments