क्या आप जानते हैं कितना पानी पीना है और कैसे-कैसे पीना है
केडीएस न्यूज़डेस्क
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। शरीर में हो रही बीमारियों के वैसे तो तमाम कारण हो सकते हैं परंतु एक प्रमुख कारण इन दिनों सामने आ रहा है वह कारण है शरीर में पानी की कमी! इसके साथ ही दूषित पानी का सेवन करना? इनसे बचकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
पानी पीने के चमत्कारी फायदे तो आपने बहुत सुने होगें, परंतु पानी को किस तरह से पीना है और किस तरह का पानी पीना है आपके लिए यह जानना भी जरूरी है। पानी में जो औषधीय गुण मौजूद हैं उनसे शरीर तमाम बीमारियों से निजात मिलती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पानी हमारे शरीर की बहुत सी जरूरतों को पूरा करता है।
आप जानते ही हैं कि हमारे शरीर का 70% भाग पानी से बना है ऐसे में पानी की शरीर में कमी होने पर हमारा शरीर अस्वस्थ महसूस करने लगता है। ऐसे में शुद्ध पानी हमारे शरीर की ताकत को पुनः लौटाता है।
बस इस पानी को पीने से पहले हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है
पानी कितना पीना है और पानी कैसे पीना है यह दो महत्वपूर्ण बातें हमें याद रखनी होगी।
हम आपको बताते हैं कि पानी के सेवन के बेहतर तरीके कौन-कौन से हैं जैसा कि आपको पता ही होगा कि भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। ऐसे में भोजन करने के करीब 1 घंटे बाद ही पानी का सेवन करें और यह भी ध्यान रखें कि पानी को एक साथ न पीकर टुकड़ों में थोड़ा-थोड़ा पिएं उदाहरण के तौर पर खाना खाने के 1 घंटे बाद जब आप पानी पिए तो एक गिलास पानी ही पीएं उसके बाद हर आधे आधे घंटे आप एक एक गिलास पानी पीते रहे इस पानी को एक ही बार में पीने से अच्छा है कि आप इसे एक-एक घूंट कर पिएं। जिससे पानी सही तरीके से आपके शरीर में पहुंच सके और सही तरीके से अपना काम कर सके।
क्यों पिएं गुनगुना पानी
अब आपको यह भी बताना जरूरी है कि ठंडे पानी से लोगों को परहेज करना चाहिए क्योंकि ठंडा पानी पीने से हमारे शरीर में काफी है एनर्जी बर्बाद हो जाती है उस एनर्जी को बचाकर हम अन्य कार्यों में लगा सकते हैं। हम पानी पिएं तो यह ध्यान रखें कि पानी या तो सादा हो और या तो उसे हल्का गुनगुना कर पिया जाए।कब-कब पिए पानी और कितना
पानी पीने का सही तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं वैसे तो आप पानी का सेवन करते ही हैं परंतु अगर उसे सही समय पर और सही तरीके से किया जाए तो उसके औषधीय गुण हमारे शरीर को बहुत से फायदे पहुंचाते हैं सुबह उठकर कम से कम 2 गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं। इसके बाद नित्य क्रियाओं से निवृत्त होकर आप पुनः एक गिलास पानी का सेवन कर सकते हैं। इसके बाद अगर संभव हो सके तो आप हर 1 घंटे पर एक गिलास गुनगुना पानी पीएं। अगर यह संभव नहीं हो सकता तो इस जगह पर आप हर घंटे पर एक ग्लास सादा पानी जरूर पिएं। नहाने के तुरंत बाद एक गिलास पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं खाना खाने से आधा घंटा पहले आधा गिलास पानी पीना भी लाभप्रद माना गया है। खाना खाने के 1 घंटे बाद टुकड़ों में कई बार पानी पीना चाहिए। इसी तरह शाम के भोजन के बाद भी पानी को 1 घंटे बाद टुकड़ों में पिएं। अगर आपको तुरंत नींद आ जाती है तो आपकी नींद खुलने पर आप थोड़ा-थोड़ा कर पानी पिएं। एक साथ ज्यादा पानी पीने की कोशिश न करें। इससे आपकी नींद भी खराब हो सकती है जिससे आप सुबह थका-थका सा महसूस करेंगे। अच्छा है कि आप सुबह उठकर तुरंत पानी का सेवन करें। इससे न सिर्फ आपकी नींद पूरी तरह से खुल जाएगी और आपका आलस्य भी खत्म हो जाएगा। इसी के साथ आपको नित्य क्रिया में भी सहूलियत मिलेगी। ऐसे तमाम चमत्कारी फायदों के बारे में हम आपको आगे भी बताएंगे।

Comments
Post a Comment