नेपाल से रखिए दूरी कोरोना बना है मजबूरी

नेपाल से रखिए दूरी कोरोना बना है मजबूरी


देव श्रीवास्तव
पलियाकलां-खीरी। गौरीफंटा बॉर्डर से मात्र तीन किलोमीटर दूर कैलाली जिले के मुख्यालय धनगढ़ी में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीज पाया गया है, जिसे सेती अंचल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सेती अंचल के डॉ. जगदीश प्रसाद जोशी ने बताया कि कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उसे काठमांडू रेफर कर दिया गया है। जबकि गौरीफंटा बॉर्डर पर चार दिन से न एंबुलेंस है न कोई डॉक्टर। अब जब बॉर्डर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर कोरोना का पीड़ित मरीज मिला है। गौरीफंटा बॉर्डर पर स्वास्थ्य टीम को अलर्ट होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और तो और चार दिन से एंबुलेंस बॉर्डर पर नहीं आई है और ना ही कोई सीनियर डॉक्टर। ऐसा लगता है कोरोना वायरस को लेकर बॉर्डर की स्वास्थ्य टीम पूरी तरह से लापरवाह है।

Comments