मैलानी से लखीमपुर के बीच भी शुरू हुई रेल, सांसद ने किया उद्घाटन
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी- आमान परिवर्तन के चलते चार साल बाद मैलानी के नागरिकों को बडी लाइन का सफर का आनंद लेने का समय आ गया। इससे पहले लखीमपुर से लखनऊ बड़ी लाइन सेवा शुरू की जा चुकी है जो अब मैलानी से भी जुड़ गई है।
शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे सांसद अजय मिश्र उर्फ टेनी व सांसद रेखा वर्मा व डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री
ने मैलानी रेलवे स्टेशन पहुंच कर दीप प्रज्वलित करके ट्रेन संख्या 550991 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
किस-किस समय कहां पहुंची ट्रेन
यह ट्रेन 15.37 बजे गोला व 16.18 पर लखीमपुर पहुंचने के बाद 17.55 पर सीतापुर पहुंचेगी। इसमे कुल 14 कोच लगाए गए हैं। जिसमे 12 कोच साधारण व कोच एसएलआर सहित 14 कोच लगाए गए हैं। सांसद अजय मिश्र उर्फ टेनी ने इस दौरान कहा कि मैलानी से नानपारा रेल प्रखंड बन्द करना हमारी मंशा नही है यह रेल प्रखंडबंद रहे इस सम्बन्ध में मैने रेल मन्त्री से के समक्ष एक सप्ताह पहले इस बात को रखा रखा है। जिसमे उन्होंने रेल प्रखंडट्रेन संचालन जारी रखने अस्वश्वान भी दिया था, परन्तु न्यायालय में डाली गयी याचिका की सुनवाई 17 फरवरी को है। जिसके बाद ही उस विषय पर कुछ कहा जा सकेगा। उन्होंने मैलानी से लखीमपुर सीतापुर होते हुए लखनऊ तक बड़ी लाइन की शुरूआत हो जाने पर जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है इस सस्ते किराए में देश का हर नागरिक पूरे देश की यात्रा कर सकें छोटी लाइन को बंद कर अमान परिवर्तन के माध्यम से बड़ी लाइन करने का उद्देश्य आज फलीभूत हो गया है। जल्द ही लोग अब लखनऊ से बरेली, दिल्ली व मुंबई की यात्रा भी कर सकेंगे। जिसके लिए रेलवे जल्द ही ट्रेनों की नई सूची जारी करेगा।इस मौके पर डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री व सांसद अजय मिश्र उर्फ टेनी सांसद रेखा वर्मा व एसडीएम गोला अखिलेश यादव, गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला रविन्द्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह सहित तमाम रेल्वे कर्मचारी मौजूद रहै।


Comments
Post a Comment