हरदोई के इस प्रोग्राम को लेकर बॉलीवुड से मिल रही बधाइयां

हरदोई के इस प्रोग्राम को लेकर बॉलीवुड से मिल रही बधाइयां


फैज़ी खान
हरदोई- मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता साहब हौसलों से उड़ान होती है, किसी राइटर के द्वारा लिखी गई ये चंद पंक्तियां हौसला अफजाई के लिए बोली जाती हैं लेकिन ये अल्फाज इन दिनों हरदोई के मुआशरे पर बिल्कुल सटीक बैठते हैं। दरअसल तकरीबन 2 बरस पहले हरदोई में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बन कर आये पुलकित खरे ने बर्ड फेस्टिवल की शुरुआत की थी। इस मर्तबा भी आज से 16 फरवरी तक बर्ड फेस्टिवल मनाया जा रहा है, इस मर्तबा इस बर्ड फेस्टिवल में चार लगते नजर आ रहे हैं। क्योंकि इस बार सिर्फ हरदोई या आसपास के लोग ही नहीं बल्कि ख्वाबों के शहर मुंबई नगरी से भी तमाम एक्टर और सिंगर। यहां आने को न सिर्फ बेताब है बल्कि हरदोई के जिलाधिकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कभी अपनी बदहाली पर आंसू बहाता था सांडी पक्षी विहार

हरदोई के सांडी इलाके में बना सांडी पक्षी विहार दहर झील के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन लंबे वक्त से यह दहर झील यानी सांडी पक्षी विहार अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था, 2 बरस पहले बनारस से आए और हरदोई का चार्ज पाए डिस्टिक मजिस्ट्रेट पुलकित खरे ने यहां की बदहाली को देखकर इसमें काम शुरू कराया और फिर 2018 में सबसे पहले बर्ड फेस्टिवल मनाया गया, जिसके बाद इस मर्तबा तीसरा बर्ड फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इस बर्ड फेस्टिवल को लेकर न सिर्फ हरदोई के लोग उत्साहित रहते हैं। बल्कि हरदोई के अलावा लखनऊ और तमाम प्रदेश के लोग इस बर्ड फेस्टिवल को देखने आते हैं। क्योंकि इस सांडी पक्षी विहार में अक्टूबर से मार्च तक साइबेरियन, क्रेन, रेड क्रीटेड जैसे तमाम पक्षी जो साउथ अफ्रीका, अफ़गानिस्तान जैसे तमाम देशों से आते हैं और यहां अपना आशियाना बनाते हैं, मार्च के बाद यह पक्षी यहां से उड़कर वापस अपने देश के लिए रवाना हो जाते हैं।


ख्वाबों की नगरी से भी हो रहा है वीडियो वायरल

इस बर्ड फेस्टिवल कि आज 3 बरस पूरे हो चुके हैं। 14 फरवरी से 16 फरवरी तक बर्ड फेस्टिवल मनाया जा रहा है। लेकिन इस बार इस बर्ड फेस्टिवल में चार चांद इसलिए लग गए हैं क्योंकि ख्वाबों की नगरी मुंबई से तमाम ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें संगीतकार से लेकर बॉलीवुड एक्टर तक डीएम पुलकित खरे की वाहवाही करते नजर आ रहे हैं और इस बर्ड फेस्टिवल को ऐतिहासिक और सराहनीय कदम बता रहे हैं।

Comments