सिर्फ बाइक नहीं चार पहिया भी चोरी करता था यह गिरोह, धरा गया

सिर्फ बाइक नहीं चार पहिया भी चोरी करता था यह गिरोह, धरा गया



चार चैपहिया वाहन व नौ मोटरसाइकिलें बरामद 

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। गोला कोतवाली पुलिस ने कार व बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडा फोड़ करते हुए पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से चार चैपहिया वाहन व नौ मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन समेत कुछ नगदी व तमंचा भी बरामद किया। 
  पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि गोला कोतवाली पुलिस ने बीती रात कोटवारा जंगल के पास से अंकित वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा निवासी मनवापुर थाना फरधान, आत्मज मिश्रा पुत्र विशाल कुमार मिश्रा अहमदनगर थाना हैदराबाद, निखिल वर्मा पुत्र राकेश कुमार वर्मा निवासी लक्ष्मीपुर थाना हैदराबाद, सुप्रीत वर्मा पुत्र दीपक वर्मा निवासी जिझारपुर थाना मैलानी, अनमोल मिश्रा पुत्र रामकृष्ण मिश्रा निवासी भारत भूषण कॉलोनी थाना गोला, अर्जुन उर्फ सोनू पुत्र सुखदेव प्रसाद निवासी पूर्वी दीक्षिताना थाना गोला को गिरफ्तार किया। 


बाइक व कार सहित यह भी हुआ बरामद

पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर मारुति जेन, वैगेनार, सेंट्रो, आल्टो कार व नौ मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन, अवैध असलहे सहित तीन हजार की नगदी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये अभियुक्त के दो अन्य साथी दीपक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी अहमदनगर थाना हैदराबाद व रितेश गौतम पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी उदयपुर ग्रांट नंबर 11 बाकेगंज थाना मैलानी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि पकड़े गये अभियुक्त स्कूल में पढ़ने वाले छात्र है। खुलासा करने वाली टीम में गोला कोतवाल देवी प्रसाद तिवारी, एसओ हैदराबाद धर्मदास सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उप निरीक्षक लल्ला गोस्वामी, उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक शरद यादव, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुशील कुमार, कौशलेंद्र यादव, प्रमोद रावत, पवन कुमार, अजय कुमार, रविंद्र कुमार शुक्ला, ऋतुराज, चंद्रमोहन, अजय कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार, रोमी कुमार, संजय राय, अजय त्रिपाठी शामिल रहे। उक्त घटना का खुलासा करने वाले को टीम को पुलिस अधीक्षक पूनम ने दस हजार का नगद पुरस्कार दिया।

Comments