हथियारबंद बदमाशों ने वन कर्मी व उसके साथी को लूटा
कमलेश जायसवाल / देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। होली मिलन कर बुधवार की रात अपने अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहे एक वन कर्मी को बदमाशों ने लूट लिया। मामले में गुरुवार को एक कर्मी द्वारा थाना ईसानगर में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव बेंती पूरवा निवासी अरुण कुमार सिंह पुत्र इंद्रपाल अपने साथी अमरजीत सिंह के साथ होली मिलन के लिए निकले थे। जिसके बाद वे बुधवार की रात वापस अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान गांव के करीब में ही गांव सिंगावर कटौली रोड पर बरारी ईट भट्टे के समीप हथियार से लैस बदमाशों ने रस्सा लगाकर उन्हें गिरा दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, असलहे के बल पर बदमाशों ने दोनों के पास मौजूद 54 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल व गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। जिसके बाद दोनों को पास के ही एक खेत में बांधकर डाल दिया। काफी देर बाद आस-पास से निकले लोगों ने जब चीख-पुकार सुनी तो उन्हें छुड़ाया। जिसके बाद पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास जांच पड़ताल की परंतु कोई भी बदमाश नहीं मिला। पीड़ित व्यक्ति द्वारा गुरुवार को ईसानगर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। मामले पर जानकारी देते हुए ऐसो ईसानगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Comments
Post a Comment