भाजपा नेता का नया कारनामा, जिला अध्यक्ष से हुई शिकायत
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर/ओयल-खीरी। जहां केन्द्र व राज्य की भारतीय जनपता पार्टी की सरकार सबको साथ लेकर चलने व समाज में एकता व अखण्डता को बनाये रखने के लिए नित्य प्रयास करती रहती है और उसके लिए पार्टी ने एक नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ दिया है तथा इस पर अमल भी कर रही है। किन्तु कस्बा ओयल क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी नवनिर्वाचित ओयल मण्डल अध्यक्ष इसी एकता और अखण्डता को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। नवनिर्वाचत मण्डल अध्यक्ष द्वारा ओयल कस्बा में निवास कर रहे एक बहुसंख्यक वर्ग पर आपत्तिजनक व अभद्र टिप्पड़ी कर समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिसका हैहयवंशीय क्षत्रिय, कसेरा, ठठेरा, ताम्रकार उत्थान समित ओयल ने पुरजोर विरोध करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही करने की मांग की है।
शगुन सिंह ने बताया कि बीते आठ मार्च को पद के नशे में चूर नवनिर्वाचित ओयल मण्डल अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने कस्बा के बहुसंख्यक ठठेरा वर्ग पर अभद्रभाषा व आपत्तिजनक टिप्पड़ी करते हुए समूल वर्ग को नष्ट कर देने की धमकी फोन पर दी है, जिसका साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है। ज्ञात हो कि बीते कई वर्षो में इसी समाज ने भाजपा को मण्डल ओयल के चार अध्यक्ष भी दिये हैं। इतना ही नहीं उक्त वर्ग के लगभग अस्सी प्रतिशत लोग भाजपा का ही हमेशा से समर्थन करते आये हैं, किन्तु फिर भी मण्डल अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने सबको ताक पर रख समाज को तोड़ने वाली बात कर दी। जिसका हैहयवंशीय क्षत्रिय, कसेरा, ठठेरा, ताम्रकार उत्तथान समिति ओयल ने पुरजोर विरोध करते हुए समिति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार कसेरा, संगठन मंत्री विनय कुमार व निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष ओयल अम्ब्रीश सिंह ‘रामू’, भाजपा पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष ओयल शगुन सिंह ‘सत्यम’ के नेत्रत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह से मुलाकात कर साक्ष्य सहित एक शिकाती पत्र देकर उक्त मण्डल अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। शिकाती पत्र देते समय शगुन सिंह, सुनील कुमार कसेरा, विनय कुमार, सांसद प्रवक्त अम्ब्रीश सिंह ‘रामू’, सानू सिंह ‘भाईजी’, अमित कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, चमन सिंह, बालकृष्ण नन्दन, राम सिंह ‘रामू’, पंकज अग्निहोत्री आदि लोगों भाजपा जिला कार्यालय मौजूद रहे। वहीं शिकाती पत्र मिलने पर मिलनसार भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अभद्रता व आपत्तिजनक टिप्पड़ी करने वाले मण्डल अध्यक्ष नीरज मिश्रा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 16 मार्च को बैठक कर न्यायोचित कार्यवाही करने की बात कही है।

Comments
Post a Comment