इस बार अपनत्व और प्रेम के रंगों से तन नहीं मन रंगें- अखिलेश यादव
केडीएस न्यूज़डेस्क
लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कोरोना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने देश व प्रदेश की आवाम से एक ट्वीट के माध्यम से अनुरोध किया है कि इस बार प्रेम के रंगों से तन नहीं मन को रंगें, अखिलेश यादव का यह ट्वीट देश की और प्रदेश की जनता के लिए सिर्फ एक संदेश नहीं है बल्कि एक बेहतर राजनेता विपक्ष की भूमिका को भी अदा कर रहा है। आपको बता दें कि होली पर्व से पहले कोरोना के पूरी दुनिया में पैर पसारे जाने के बाद से भारत में भी अलर्ट है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री सहित कई बड़े नेताओं ने इस बार होली खेलने से किनारा कर लिया है। ऐसे में अखिलेश यादव का यह ट्वीट समाजवादियों के लिए बड़ा संदेश है।
कोरोना वायरस का बढ़ता खतरा धीरे-धीरे लोगों के जहन में घर कर गया है। देश में अब तक 34 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है चीन के बाद इटली और ईरान इस वायरस की चपेट में आने वाले सबसे बड़े देश हैं। कुल मिलाकर जिस तरह से कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है उसने होली के त्यौहार को तो फीका कर ही दिया है। कोरोना वायरस के खतरे के चलते देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित गृहमंत्री अमित शाह सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने होली मिलन से किनारा कर लिया है। सभी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं तो दी हैं परंतु एक संदेश भी दिया है इस बार होली पर रंगों से दूर रहें और भीड़भाड़ से भी, इस बयान के बाद हालांकि तमाम विपक्ष के नेताओं ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर निशाना साधा था परंतु उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट ने राजनीति से ऊपर उठकर एक संदेश दिया है। यह संदेश देश हित में है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है सबको होली की रंग भरी शुभकामनाएं और एक छोटी सी सलाह कि को ्रोना से डरे नहीं सतर्क रहें और सचेत रहें अपने हाथों को साफ रखें अपनी सूझबूझ और समझ से इसका सामना करें, इस बार अपनत्व और प्रेम के रंगों से तन नहीं मन रंगें।
केडीएस न्यूज़ की एक अपील
इसी के साथ केडीएस न्यूज़ की भी आप सभी देशवासियों से एक अपील है की कोरोना से डरे नहीं इसका सामना करें। मिलजुल कर सूझ और समझ से हम इसे हरा सकते हैं। जरूरत है स्वास्थ्य विभाग और शासन द्वारा जारी निर्देशों और अनुरोधों का पालन करें। होली के रंगों में रंगें जरूर परंतु इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको खुद को भी स्वस्थ और सुरक्षित रखना है। केडीएस न्यूज़ की तरफ से आप सभी देशवासियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


Comments
Post a Comment