इस दरोगा का अंदाज सबको भाया, होली को कुछ ऐसे मनाया

इस दरोगा का अंदाज सबको भाया, होली को कुछ ऐसे मनाया


कमलेश जायसवाल / देव श्रीवास्तव
खमरिया खीरी। ईसानगर थाना परिसर में आयोजित होली मिलन समाहरोह मे थाना प्रभारी सुनील सिंह ने गरीब बच्चों के साथ होली का त्योहार मनाया। उन्होंने कस्बे के गरीब बच्चों को बीच पिचकारी, रंग, अबीर व गुलाल बांटा तथा उन्हें अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। उन्होंने बच्चों के बीच मिठाई व फल भी वितरित किए। ताकि गरीब बच्चे भी होली की खुशी मना सकें। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह कहा कि सभी को होली की खुशी मनाने का अधिकार है। आर्थिक तंगी के कारण गरीब बच्चे होली की खुशी नहीं मना पातें हैं। उनके पास होली मनाने के लिए पिचकारी, रंग, अबीर गुलाल नहीं होता और न ही मिठाई व पकवान ही मौजूद होते हैं। इसको देखते हुए बच्चों के बीच पिचकारी, रंग, अबीर गुलाल व मिठाई बांटने का निर्णय लिया गया। ताकि बच्चे होली की खुशी से वंचित नहीं रह सकें। उन्होंने कहा कि सभी लोग होली पर मतभेद व मनभेद को भुलाकर त्यौहार मनाएं। क्योंकि यह त्यौहार आपसी भेदभाव को भुलाकर भाईचारा बढ़ाने वाला है। साथ ही बच्चो को स्वच्छ रहने के बारे में जानकारी दी।
आपको यह भी बता दें कि पुलिस की छवि सुधारने के लिए शासन व पुलिस महकमे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर किसी पुलिस अधिकारी द्वारा इस तरह का कार्य करना बेहद सराहनीय है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने इस बार भी आम लोगों के साथ होली खेली है। विभागीय अधीनस्थों के साथ भी पुलिस आलाकमान द्वारा होली खेली गई है। इसी क्रम में ग्रामीण अंचलों के बच्चों को प्रोत्साहन देना या उनके साथ होली के रंगों में सराबोर हो न पुलिस महकमे की छवि को सुधारने का एक अच्छा प्रयास हो सकता है।
इस मौके पर उपनिरीक्षक ऐके सिंह, शिवकुमार सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय, अम्बुज मिश्र, हेमंत सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Comments