चार निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा और कोरोना का इलाज, हुआ अधिग्रहण

चार निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा और कोरोना का इलाज, हुआ अधिग्रहण




देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए और संभावित स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के चार निजी अस्पतालों को अधिग्रहण कर लिया है। इन सभी को मिलाकर 400 बेड आपातकालीन स्थिति में करोना संक्रमित मरीजों के लिए सुरक्षित कर लिए गए हैं। डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा यह जानकारी रविवार को मीडिया से साझा की गई।

जिला कार्यालय द्वारा एक अधिग्रहण पत्र जारी किया गया है। जिसमें शहर के मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल को समस्त सामान के अधिग्रहण किया गया है। इस निजी अस्पताल में करीब 100 बेड हैं। इसी के साथ महेवागंज स्थित शिफा नर्सिंग होम को भी समस्त साजो सामान के अधिग्रहण किया गया है। इस अस्पताल में भी 100 बेड हैं इसी क्रम में सृजन हॉस्पिटल को समस्त साजो सामान के अधिग्रहण किया गया है इसमें करीब 50 बेड है। वहीं शहर के अलावा पलिया तहसील के भीरा कस्बे में स्थित वन बीट दशमेश हॉस्पिटल को भी समस्त साजो सामान के अधिग्रहण किया गया है। इसमें करीब 150 बेड हैं। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस के आने वाले खतरे को भांपते हुए यह तैयारी की हैं। देश में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में खीरी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से इन अस्पतालों का अधिग्रहण किया गया है।

Comments