शिक्षक के घर को निशाना बनाकर पार किया लाखों का माल
कमलेश जायसवाल
खमरिया खीरी। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया पुलिस का इत्तेकबाल क्षेत्र में समाप्त होता नजर आ रहा है। अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नित नए अपराध करके इतिहास लिख रहे है। वहीं चौकी प्रभारी की सुस्ती के चलते ग्रामीण दहशत में है। जिसके चलते अपराधी बेख़ौफ़ होकर नित नए अपराधों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती पेश कर रहे पर। इसी क्रम में कस्बा खमरिया में एक मकान में दसियों वर्षों से रह रहे शिक्षक इनका शिकार बन गये।
चौकी खमरिया पुलिस का इत्तेकबाल क्षेत्र में समाप्त होता नजर आ रहा है। जिसके चलते अपराधी कस्बा खमरिया में बन्द मकानों को निशाना बनाकर आये दिन लाखों का चूना लगाकर नित नया इतिहास लिख रहे है। इसी क्रम में शनिवार को होली का त्यौहार मनाकर वापस आये ईसानगर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल सिंगावर में तैनात शिक्षक सर्वेश कुमार जो वर्षों से कस्बा खमरिया में बनवारी लाल शुक्ला के मकान में किराये से रह रहकर नौकरी करते थे। होली के अवसर पर स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव खम्भौली,बांगरमऊ जनपद उन्नाव गये थे। शनिवार को जब परिवार सहित खमरिया स्थित आवास पर पहुचें तो कमरे का ताला टूटा मिला,कमरे के अन्दर आलमारी खुली मिली,बेड पर सामान अस्त व्यस्त व टी.वी.नकदी ,जेवर कपड़े सहित लाखों का कीमती सामान गायब मिला। इससे यही प्रतीक हो रहा है कि खमरिया पुलिस चोरों के आगे नतमस्तक हो चुकी है। जिसके चलते पुलिस की पकड़ से कोसों दूर बेख़ौफ़ अपराधी आये दिन अपराध कर लोगों को लाखों का चूना लगा रहे है। जिनको पकड़ पाने में पुलिस के हाँथ खाली है। फिलहाल कुछ भी हो चोरी का मंजर देखकर शिक्षक सहित पूरा परिवार गहरे सदमें आ गया है। वहीं पुलिस सूचना पाकर मौके पर छानबीन में जुटी हुई है।

Comments
Post a Comment