सड़क हादसे में सिंडिकेट बैंक के मैनेजर घायल, पत्नी की मौत
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी पवन कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के साथ बुधवार को कार से वापस लखीमपुर आ रहे थे। इसी दौरान कार का टायर फटने से कार पलट गई। जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर मुख्यालय भेज दिया है। वहीं घायल पवन गुप्ता को इलाज के लिए सीतापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पवन गुप्ता जिला सीतापुर की तहसील तंबौर में स्थित सिंडीकेट बैंक में मैनेजर हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी पवन गुप्ता (56) जिला सीतापुर की तहसील तंबौर स्थित सिंडीकेट बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। होली की छुट्टियों में वह अपने घर आए थे। इसी दौरान बुधवार को वे अपनी कार से अपनी पत्नी नमिता (54) के साथ लखनऊ गए थे। जहां से वे बुधवार की शाम वापस आ रहे थे, तभी कमलापुर के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें उनकी पत्नी नमिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अवस्था में सिंडिकेट बैंक के मैनेजर पवन गुप्ता को जिला सीतापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने मैनेजर की पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिवार को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिवार को दे दी गई। जिसके बाद परिवार वालों के साथ स्टाफ के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।

Comments
Post a Comment