अकाशीय बिजली का कहर दो की मौत, कई एकड़ फसल बर्बाद

अकाशीय बिजली का कहर दो की मौत, कई एकड़ फसल बर्बाद


ओलावृष्टि ने बर्बाद की कई एकड़ फसल, कई कच्चे मकान धराशाई, चार बच्चे घायल

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। अचानक बदले मौसम के चलते हुई ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार को जहां 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस दौरान कई कच्चे मकान धरासाई हो गए। अलग-अलग दुर्घटनाओं में 4 बच्चों के घायल होने की सूचना है। फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
गुरुवार की रात से अचानक खराब हुए मौसम के कारण मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मड़िया कपासी निवासी जगतपाल (30) पुत्र द्वारिका प्रसाद शुक्रवार की सुबह जानवर बांधने घर के बाहर निकला था, इसी दौरान उस पर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बिजली गिरने से दो जानवरों की भी मौत हो गई। जगतपाल थाना मैगलगंज में चौकीदार था।

 दूसरी घटना नींमगांव थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर की है यहां सुबह अपने खेत में गन्ना बोने गए दिवाकर (35) पुत्र ओमप्रकाश पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।
आकाशीय बिजली गिरने की तीसरी घटना प्रधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पिपरा उद्दान की है यहां अपने खेत में मटर तोड़ने शुक्रवार की सुबह पहुंचे धर्मेंद्र राज 30 पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कच्चे घर भी गिरे, फसलें भी हुई बर्बाद

वहीं सिंगाही थाना क्षेत्र में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली ने लाखों का नुकसान किया है। कई कच्चे घर क्षतिग्रस्त हुए हैं यहां थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निबुआ फार्म निवासी मनप्रीत सिंह के घर पर अकाशी बिजली गिरी, जिससे घर के सभी उपकरण खराब हो गए, परिवार में दहशत बन गई है। दो बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसी तरह अमीर नगर चौकी क्षेत्र के ग्राम बस्तौली में मकान की कच्ची दीवार गिरने से 2 बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अचानक बिगड़ इस मौसम ने फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश ने जिले की सैकड़ों एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। शुक्रवार की दोपहर तक भी मौसम बिगड़ा हुआ था रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही थी।

Comments