ऐसी हालत में बरामद हुआ प्रेमी-प्रेमिका का शव आप जानकर हैरान हो जाएंगे

ऐसी हालत में बरामद हुआ प्रेमी-प्रेमिका का शव आप जानकर हैरान हो जाएंगे




केडीएस न्यूजडेस्क
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। थाना हैदराबाद के ग्राम मोहम्मदाबाद स्थित आंवला के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक व युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक लड़के पिता के अनुसार दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। 
   जानकारी के अनुसार, हैदराबाद गांव के मोहम्मदाबाद निवासी अरविंद (23) पुत्र गयाप्रसाद, सुमन (21) पुत्री शिवराम के शव मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर स्थित आंवला जंगल में सड़क से महज पांच सौ किलोमीटर दूरी पर जंगल के अंदर शुक्रवार को सुबह पाए गए। अरविंद का शव पांच फुट गहरी खाई में पड़ा मिला। उसके गले में कुछ बंधा नहीं था, केवल गहरा निशान बना था। अरविंद ने नीले रंग की टी-शर्ट और बैंगनी रंग का लोवर पहन जूते पहन रखा था। जबकि 10 फिट की ही दूरी पर सुमन का शव छोटे पेड़ से गुलाबी दुपट्टे से झूलता मिला, उसने गुलाबी शूट पहन रखा था। इससे पहले दोनों को गुरुवार से ही ढूढ़ा जा रहा था। अरविंद के भाई मुन्ना ने बताया कि गुरूवार 11 बजे से हमारा भाई गायब है। सुबह से हम ढूंढ़ते हुए यहां तक पहंुचे हैं। लड़की पक्ष की ओर से भगा ले जाने की तहरीर सुबह दी गयी थी। शुक्रवार सुबह से ही सनसनीखेज घटना के चलते मोहम्मदी मार्ग पर जंगल मे भीड़ जुट गई। दोनों एक ही गांव और एक ही बिरादरी के हैं। जिनका प्रेम-प्रसंग छह महीने पहले से चल रहा था। मौके पर पहुंचे लड़के के पिता गया प्रसाद ने बताया कि दोनो बच्चे शादी करना चाहते थे। गुरुवार 11 बजे से हमारा लड़का घर से गायब था। पुलिस हमारे घर पर गयी थी और लड़की को सौंपने की बात कर रहे थे। हमने शादी की बात रखी तो लड़की पक्ष के लोग शादी से इंकार कर रहे थे। जिसके चलते उन्होंने कई बार हमको धमकाया, जबकि लड़की की ओर से मौजूद शिवराम और भगौता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे हैदराबाद एसएचओ सुनीत कुमार, एसआई शशिशेखर यादव ने दोनों पक्षों से तहरीर ले ली है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद की घटना के कारणों की जानकारी हो पायेगी। ग्राम प्रधान मुन्ना लाल गौतम ने पुलिस से वार्ता कर असली दोषियों को जेल भेजने और किसी निर्दोष को सजा न मिलने की बात कही। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, कुम्भी ब्लाक के निवर्तमान अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा सहित तमाम कांग्रेसियों का काफिला घटनास्थल पर पहुंचा और अपनी संवेदनायें व्यक्त की। इसी के साथ दोनों परिवारों से मिलकर उन्हे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। संदिग्ध अवस्था में मिले दो शवों की मौत की कहानी काफी उलझी हुई है। आत्महत्या व हत्या की कड़ी सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर लगता है। क्योकि लड़के का शव जमीन पर पड़ा होना और लड़की का शव कमजोर से चीट से लटकने आदि कई बिन्दु पुलिस के जांच का विषय बन चुके है। यही नहीं नवागत प्रभारी थानाध्यक्ष के आगे यह एक चुनौती पूर्ण मामला सामने आया है। देखना यह है कि पुलिस मामले में कितनी तत्परता दिखाती है। 

Comments