दांतों से किशोरी की नाक काट कर भागा युवक
लखीमपुर-खीरी। सदर कोतवाली की चौकी शारदा नगर के गांव गुलरी पुरवा में रविवार की दोपहर अपने घर के बाहर बैठी एक किशोरी कि नाक अपने दांतों से काटकर एक युवक भाग निकला। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत चौकी प्रभारी से की गई, जिसके बाद पुलिस आरोपी जो की तलाश में जुट रही है।
सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी की चौकी शारदा नगर के गांव गुलरी पुरवा में एक किशोरी अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठी थी। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे पास में रहने वाला एक युवक गौतम पुत्र जोखे वहां आया और युवती से नोकझोंक करने लगा विवाद बढ़ा तो युवक अपने दांतो से युवती की नाक काट कर वहां से भाग निकला। जिसके बाद पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ चौकी पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी ने उसे सदर कोतवाली भेज दिया। जहां से युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मामले पर जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी शारदा नगर महेश गंगवार ने बताया कि युवती और युवक अलग-अलग धर्म के हैं दोनों ही एक दूसरे के घर के आमने सामने रहते हैं। दोनों के बीच विवाद के बाद युवक अपने दांतो से युवती की नाक काट कर भाग गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। युवती द्वारा कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Comments
Post a Comment