संघ की प्रेरणा से 400 गरीब परिवारों को मिल रहा है रोज भोजन- संजय मिश्रा
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। भगवा गमछा व संघ के गणवेश में नवयुग सामाजिक ट्रस्ट की मानव सेवा रसोई द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान गरीब परिवारों और जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। रोजाना करीब 400 परिवारों को ट्रस्ट द्वारा भोजन पहुंचाया जा रहा है।
ट्रस्ट संरक्षक विश्व हिंदू परिषद के आचार्य संजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि कोरोनावायरस का संक्रमण शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए पहले लॉक डाउन से ही मानव सेवा रसोई द्वारा जन सेवा की जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से विश्व हिंदू परिषद का नवयुग सामाजिक ट्रस्ट 27 मार्च को शुरू हुआ था। यह ट्रस्ट 15 दिन का अपना सफर तय कर चुका है। मानव सेवा प्रभु सेवा से प्रेरणा लेते हुए गरीब जनमानस के हित में दिन के दो वक्त का भोजन निश्चित चुने हुए परिवारों को ट्रस्ट द्वारा उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए करीब 400 परिवारों को ट्रस्ट द्वारा चिन्हित किया गया था। जिसके बाद यह कार्य लगातार जारी है। संघ की प्रेरणा से कोरोनावायरस संकट काल में सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। ऐसे में विश्व हिंदू परिषद भी बढ़-चढ़कर लोगों की मदद कर रहा है।
इस ट्रस्ट का नेतृत्व कर रहे ट्रस्ट संरक्षक आचार्य संजय मिश्रा विहिप सहित भाजपा नगर उपाध्यक्ष राघव हिन्दू, अध्यक्ष लक्ष्य अग्रवाल सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्यगण सुमित शुक्ला, आकाश गौड, मयंक रस्तोगी, विशाल मिश्रा, अम्बुज अग्रवाल, विधुत बाजार के ओनर बड़े भाई युराज शेखर, संजय गुप्ता कन्हैया, समीक्षा गुप्ता, अरुण मिश्रा, असीम विक्रम सिंह, राज पाल सिंह, नरेंद्र अवस्थी, राहुल वर्मा, भारत विकाश परिषद, सेवा भारती, विहिप आदि लगातार सहयोग कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment