लॉक डाउन में 700 वाहनों को सीज कर करीब साढे़ 12 लाख रुपए वसूला गया शमन शुल्क
लॉक डाउन के उल्लंघन पर 303 अभियोग पंजीकृत, 658 की हुई गिरफ्तारी
देव श्रीवास्तवलखीमपुर-खीरी। भले ही लॉक डाउन समाप्त होने की तारीख नजदीक आ रही हो, परंतु जिला प्रशासन लोगों को किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है। शायद यही कारण है कि लॉक डाउन का पालन न करने पर करीब 700 वाहनों को सीज किया गया है। वहीं करीब 12 लाख 61 हजार रुपए का शमन शुल्क भी वसूला गया है। 303 अभियोग पंजीकृत हुए हैं, 658 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी खीरी पूनम द्वारा गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया गया कि लॉक डाउन का जनपद में सख्ती से पालन कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्जनपदीय सीमाओं को पहले ही सील किया जा चुका है। सीमाओं पर 44 बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। केवल पास धारक व मालवाहक वाहनों के आवागमन को ही अनुमति मिल रही है। इसके अतिरिक्त जनपद में लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक कुल 303 अभियोग इस संबंध में पंजीकृत किए गए हैं। वहीं 658 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया है। लगभग 700 वाहनों को सीज किया कर 12 लाख 61 हजार सौ रुपए का संबंध शुल्क वसूला गया है। वस्तुओं की जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर जनपद में 7 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। कोरोना से लोगों को जागरूक करने के लिए पीए सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है।
लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए लोगों के सहयोग की पुलिस और प्रशासन को आवश्यकता है। अगर लोग सहयोग करेंगे तो कोरोना की जंग को हम जीत लेंगे। लोगों से अपील है कि पुलिस और प्रशासन की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए नियमों का पालन करें। अनावश्यक घर से न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें।
Comments
Post a Comment