आ गई मृतक किसान व उसकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। आइसोलेशन वार्ड में शनिवार की शाम किसान की हुई मौत के बाद रविवार को किसान और उसकी पत्नी की रिपोर्ट आ गई। इस रिपोर्ट के आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। किसान को उसकी पत्नी में कोरोना संक्रमण नहीं मिला है।
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थाना संपूर्णानगर के गांव त्रिपोलिया निवासी किसान को निमोनिया के चलते कुछ दिन पहले वन बीट हॉस्पिटल भीरा में आइसोलेट किया गया था। जिसके बाद 3 दिन पहले उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आइसोलेशन वार्ड में शनिवार की शाम किसान की मौत हो गई थी। किसान व उसकी पत्नी का सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई। लैब टेक्नीशियन महंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी सहित करीब 51 लोगों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Comments
Post a Comment