एलपीएस के संस्थापक ने पढ़ाया मानवता का पाठ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 लाख
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। पूर्व एमएलसी व एलपीएस के संस्थापक डॉ एसपी सिंह ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में इक्कीस लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के माध्यम से भेंट किया है। यह जानकारी लखनऊ पब्लिक स्कूल की लखीमपुर शाखा के मीडिया सलाहकार अतुल सक्सेना द्वारा सोमवार को दी गई।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज के संस्थापक प्रबंधक पूर्व एमएलसी डॉ एसपी सिंह एवं एमएलसी कान्ति सिंह ने आम जन मानस से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग शासन-प्रशासन के निर्देशानुसार, दृढ संकल्प के साथ लॉकडाउन का पूर्णतया: पालन करें। अपने-अपने घरों में रहें एवं पूरी तरह सुरक्षित रहें। कोरोना से बचने के लिए जरूरी है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी निर्देशों का हम सभी पालन करें। सोशल डिस्टेंस के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि हम खुद भी कोरोना से बचें और दूसरों को भी इससे बचाएं, इसके लिए यह जरूरी है कि हम अपने घरों में ही रहे। बहुत ज्यादा जरूरत होने पर ही घरों से निकले। जिस तरह से स्वास्थ्य सेवा में लगे डॉक्टर और सभी स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान को जोखिम में डालकर हमारे स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं ऐसे में हमें उन्हें भी पूरा सम्मान देना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए इस महामारी को हम सब जल्द से जल्द खत्म कर दें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लखनऊ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो सके इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था कर ली गई है। सभी बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है जो बच्चे विद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Comments
Post a Comment