स्वयंसेवकों की मदद से हजारों जरूरतमंदों की मदद कर रहा है संघ

स्वयंसेवकों की मदद से हजारों जरूरतमंदों की मदद कर रहा है संघ



देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। इस समय पूरा विश्व कोरोना नामक महामारी से गुजर रहा है, कोई भी अपने घरों से इसलिए नहीं निकल रहा है कयोंकि  यह बीमारी किसी को भी संक्रमित कर सकती है। ऐसी विपत्ति के समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गरीब और असहाय लोगों के भोजन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के प्रबंध में जुटा हुआ है।
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख अंशुल जी से वार्ता करने पर उनके द्वारा शनिवार को बताया गया कि लखीमपुर जिले में 14 केंद्रों पर सेवा का कार्य लॉक डाउन के प्रथम दिन से ही निरंतर चल रहा है, जिसमें संघ से जुड़े करीब 250 कार्यकर्ता लगातार सेवा भाव से लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। लखीमपुर नगर में लगभग 40,000 भोजन पैकेट का वितरण किया गया है तथा 1000 लोगों को नगर इकाई द्वारा दाल, चावल, तेल, सब्जी, आटा, मसाला, चीनी, नमक आदि दैनिक उपयोगी किट बनाकर वितरण किया गया है। धौराहर खंड के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे नगर में सेनटाइज़र का छिड़काव व  भोजन पैकेट वितरण एवं राशन किट का वितरण नियमित रूप से  चल रहा है। ईसानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों को भोजन कराना तथा गांवों में बाहर से आए लोगों के उचित उपचार उचित रहन-सहन की व्यवस्था में प्रशासन के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। निघासन, फूलबेहड़, बेहजम, नकहा आदि स्थानों पर प्रशासन के साथ मिलकर सेवा के कार्य में स्वयंसेवक निरंतर लगे हुए हैं। इसके अलावा संघ विचार परिवार जिसमें विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद,  हिंदू जागरण मंच, भाजपा,  भारत विकास परिषद आदि संगठनों के कार्यकर्ता भी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं।


Comments