विश्व हिंदू परिषद व दिशा परिवर्तन फाउंडेशन सहित जन कल्याण समिति ने मनाई अम्बेडकर जयंती

विश्व हिंदू परिषद व दिशा परिवर्तन फाउंडेशन सहित जन कल्याण समिति ने मनाई अम्बेडकर जयंती


शिरीष श्रीवास्तव
दिशा परिवर्तन फाउंडेशन ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अम्बेडकर जयंती मनाई। संकटा देवी मोहल्ले में संस्थापक/अध्यक्ष राज वाल्मीकि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राज वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन दबे-कुचले वर्ग की आवाज बुलंद करने, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरुक करने और देश को मजबूत संविधान देने में बीता। आज देश की बेहतर संवैधानिक व्यवस्था उन्हीं की देन है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संपूर्ण राष्ट्र की ओर से उन्हें नमन किया। इससे देश के प्रति किये गये उनके योगदान की महत्ता और बढ़ जाती है। इस दौरान जितेन्द्र, सुरेंद्र, रंजीत, सुधीर, जय सिंह, अनूप, दीपेंद्र, अजय, आलोक व धीरेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



अम्बेडकर जन कल्याण समिति ने सादगी के साथ संविधान रचयिता डा. भीमराव अम्बेडकर की 119वीं जयंती मनाई। संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व कोषाध्यक्ष शिशुपाल गौतम ने शहर के अम्बेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अध्यक्ष ने कहा कि देश को विषम परिस्थितियों से निकालने के लिये बाबा साहब ने बहुत संघर्ष किया था। दबे-कुचलों की आवाज बने। आज उन्हीं का बनाया संविधान दुनियां के लिये आदर्श बना है। कोषाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा की अलख जगाई थी। आज उसी पर चलकर देश तरक्की कर रहा है। कोषाध्यक्ष ने लॉकडाउन में फंसने के चलते अम्बेडकर पार्क में रह रही वृद्धा को भोजन और आर्थिक सहायता दी। उन्होंने प्रशासन से वृद्धा के रहने की उचित व्यवस्था भी करने की मांग की। इस दौरान उनके साथ संस्था के उपाध्यक्ष पवन कुमार पांडे, सचिव सुमित चौधरी एवं प्रमोद गौतम मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद ने भी मनाई अंबेडकर जयंती


भारतरत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखीमपुर में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ जी के आवास पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें  बाबा साहब के चित्र पर सभी पदाधिकारियों ने पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को समाज मे समरसता  के प्रतीक बाबा साहब के द्वारा किये गए कार्यो की चर्चा करते हुए उनका हिन्दू समाज के लिए किया गया योगदान स्मरण किया गया ।साथ ही इस वैश्विक महामारी में स्वछता सेनानी के रूप में कार्य कर रहे सभी बन्धुओ का अभिनंदन करते हुए उनकी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विपुल सेठ जी,जिला सत्संग प्रमुख  अतुल जी,प्रचार प्रमुख प्रदीप जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments