नौ प्रवासी मजदूरों को कोरोना से मिली निजात, पहुंचे अपने घर

नौ प्रवासी मजदूरों को कोरोना से मिली निजात, पहुंचे अपने घर


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। बढ़ते को रोना संक्रमण के बीच जनपद के लिए अच्छी खबर आई है धारावी महाराष्ट्र से आए 9 प्रवासी मजदूर उपचार के बाद स्वस्थ पाए गए हैं इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया अब तक 16 पॉजिटिव मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार धारावी महाराष्ट्र से आए और तहसील निघासन के ग्राम ढखेरवा नानकार के रहने वाले 9 प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट 13 मई 2020 को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार हेतु कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय बेहजम में भर्ती किया गया था। उक्त 9 प्रवासी कामगारों की जांच पुनः भेजी गई जो नेगेटिव आई है और आज उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब तक कुल 59 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार उपरांत 16 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं और वर्तमान में जनपद में कुल 43 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इन सभी का उपचार कोविड-19 लेबल एक चिकित्सालय भेजा में किया जा रहा है।

अपने जिले की खबर सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए हमें लाइक और सब्सक्राइब जरूर करें। आप हमें हमारे ट्विटर हैंडल KDSNEWS1 पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Comments