12 में हुई कोरोना की पुष्टि, 9 श्रमिकों के परिवारीजन

12 में हुई कोरोना की पुष्टि, 9 श्रमिकों के परिवारीजन


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार की रात आई 60 जांचों में 12 कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें ज्यादातर प्रवासी श्रमिकों के परिवारीजन हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात 60 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 12 पॉजिटिव और 48 नेगेटिव हैं। जिसमें चार पॉजिटिव व्यक्ति, पूर्व में पॉजिटिव आए प्रवासी श्रमिकों के परिवारीजन हैं और हिदायत नगर के निवासी हैं। यह सभी डायट राजापुर में क्वॉरेंटाइन में हैं। अन्य 6 पॉजिटिव व्यक्तियों में 1 पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक है, शेष उसके परिवारी जन है जो नौरंगाबाद के निवासी हैं। यह सभी डायट राजापुर में क्वॉरेंटाइन में हैं।
एक अन्य पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक जो मुंबई से आया है और ग्राम ढखेरवा नानकार, निघासन का निवासी है। यह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन में क्वॉरेंटाइन में है।
एक पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक मुंबई से आया है और फूलबेहड़ का निवासी है। यह होम क्वॉरेंटाइन में है। 

प्रवासी श्रमिकों के जिले में आने के बाद तेजी से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। इन सभी की जांच तेजी से कराई जा रही है। प्रवासी श्रमिकों के अतिरिक्त उनके परिवारिक सदस्यों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसे देखते हुए पहले से कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी प्रवासी श्रमिकों के परिवारों पर नजर रखी जा रही है।

Comments