दो और प्रवासी मजदूरों में हुई कोरोना की पुष्टि
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। दो और प्रवासी मजदूरों में कोरोना की पुष्टि सोमवार देर शाम हुई है। दोनों ही मजदूर महाराष्ट्र से अपने गृह जनपद आए हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 69 रिपोर्ट सोमवार देर शाम प्राप्त हुई है, जिसमें 02 पॉजिटिव और 67 नेगेटिव है। दोनों पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से आए हैं और विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम पिपरावा के निवासी हैं। यह दोनों प्राथमिक विद्यालय पिपरावा में क्वॉरेंटाइन में है। जनपद में अब तक कुल 61 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 16 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 45 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।
Comments
Post a Comment