एक महिला सहित दो में कोरोना की पुष्टि, वहीं तीन हुए ठीक

एक महिला सहित दो में कोरोना की पुष्टि, वहीं तीन हुए ठीक


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। जनपद में तेजी से बढ़े कोरोना मरीजों संख्या में और इजाफा हुआ है। एक महिला व एक पुरुष प्रवासी मजदूर में कोरोना की पुष्टि हुई है। जनपद में अब 29 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हैं। वहीं तीन मजदूरों को ठीक हो जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात प्राप्त सूचना के अनुसार 61 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें 2 पॉजिटिव और 59 नेगेटिव हैं। जिनमें एक पॉजिटिव प्रवासी महिला है जो दिल्ली से आई है और हिदायत नगर की निवासी है जो वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन है। वहीं दूसरा पॉजिटिव प्रवासी कामगार जो महाराष्ट्र से आया है और ग्राम रकेहटी तहसील निघासन का रहने वाला है और वर्तमान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन में क्वॉरेंटाइन में है।
इसके अतिरिक्त पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 3 प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट भी नेगेटिव प्राप्त हुई है और वह पूर्ण स्वस्थ हैं जिन्हें आज कोविड 19 लेवल वन चिकित्सालय बेहजम से डिस्चार्ज किया जा रहा है।

अतः इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 63 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 34 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 29 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

Comments