एक और प्रवासी मजदूर में मिला कोरोना, दो बच्चे हुए स्वस्थ
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। कोरोना का एक और संक्रमित मरीज निघासन तहसील क्षेत्र में मिला है। यह भी प्रवासी मजदूर है जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर रात इस बात की पुष्टि की है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 86 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें एक पॉजिटिव और शेष 85 नेगेटिव हैं। पॉजिटिव प्रवासी कामगार थाने.महाराष्ट्र से आया है और बेलरायां निघासन का रहने वाला है और वर्तमान में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज निघासन में क्वॉरेंटाइन है।
वहीं इससे पहले एक अन्य प्रवासी कामगार के 02 पॉजिटिव बच्चे जिन्हें चिकित्सा हेतु एसजीपीजीआई में भेजा गया था, उपचार उपरांत उक्त दोनों बच्चे स्वस्थ होकर आज डिस्चार्ज हो गए हैं।
जिले में अब तक 47 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिनमें 7 पॉजिटिव केस उपचार उपरांत स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 40 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस है।
Comments
Post a Comment