दिल्ली से आई बालिका मिली कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली से आई बालिका मिली कोरोना पॉजिटिव


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। एक कामगार बालिका में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह बालिका दिल्ली से वापस अपने घर खीरी आई है।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा रविवार की सुबह मिली सूचना के अनुसार शनिवार देर शाम कुल 30 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें एक पॉजिटिव व शेष 29 नेगेटिव हैं। यह पॉजिटिव प्रवासी कामगार बालिका जो दिल्ली से आई है और ग्राम मगरेना तहसील-मोहम्मदी की निवासी है और वर्तमान में यूडी कॉलेज, मोहम्मदी में क्वॉरेंटाइन है।
इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 67 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार उपरांत 37 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 30 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

Comments