गरीब व असहायों को मानव सेवा रसोई में बांटी पूरी सब्जी

गरीब व असहायों को मानव सेवा रसोई में बांटी पूरी सब्जी


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। मानव सेवा रसोई द्वारा कोरोना काल में लगातार मानव सेवा की जा रही है। इसी क्रम में गरीब व असहाय जनमानस को लॉक डाउन के 50 वें दिन सुबह पूरी सब्जी बनवा कर वितरित की गई।
आचार्य संजय मिश्रा विश्व हिंदू परिषद द्वारा बताया गया कि नवयुग सामाजिक ट्रस्ट  की मानव सेवा रसोई लगातार जनसेवा कर रही है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह गरीब और असहाय लोगों को पूरी सब्जी लंच पैकेट वितरित किए गए। 

अगर कोई भी आपके आस-पास भूखा दिखाई दे तो उसके लिए आप मानव सेवा रसोई के नंबर 7309148052 पर जानकारी दे सकते हैं।

 शनिवार को मानव सेवा रसोई में श्रमदान करने वालों में डॉ. ओमकार नारायण दुबे, सुनील मिश्रा, आचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री, आचार्य अनूप मिश्रा, ज्ञान स्वरूप शुक्ला, डॉ. अजय पांडे, डॉ. आरपी सिंह चौहान, गोपी गुप्ता, जीतू गुप्ता, सुधाकर लाला, यश श्रीवास्तव, सूरज बाजपेई, विनय मिश्रा, शिवानंद आदि विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments