प्रवासी कामगारों के सीधे खाते में जाएगी सरकारी आर्थिक सहायता- डीएम

प्रवासी कामगारों के सीधे खाते में जाएगी सरकारी आर्थिक सहायता- डीएम



डीएम ने राजस्व अधिकारियों के साथ की वीडियों काफ्रेन्सिंग, खाते की जानकारी जुटाने के लिए बनी रणनीति


देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। प्रवासी राहत मित्र ऐप  पर जिले में आ रहे हैं मजदूरों की जानकारी दर्ज करा कर उन सभी मजदूरों को सरकार की ओर से मिलने वाली राहत राशि दिलाई जाए इसे लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह मंगलवार दोपहर अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया। इन सभी के सीधे खाते में एक हजार रुपए की सहायता भेजी जाएगी।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरूण कुमार सिंह सहित जिले के सभी राजस्व अधिकारियों के साथ वीडियो काफ्रेन्सिंग की और सरकार से प्रवासी कामगारों को प्रदान की जाने वाली एक हजार रुपया की आर्थिक मदद के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी जुटाने पर रणनीति तय की गई।
  डीएम ने सभी राजस्व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में आने वाले प्रवासी कामगारों के बैक खातों की जानकारी एकत्र करने के लिए तहसील स्तर पर कार्ययोजना बनाकर इसकी सूचना ‘प्रवासी राहत मित्र ऐप’ पर फीड कराए। इसके उपरांत सरकार की मंशानुरूप जल्द से जल्द प्रवासी कामगारों के बैक खातें में एक हजार रुपए की आर्थिक मदद भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रवासी कामगारों के कैसे बेहतर सुविधाएं मुहैय्या हो और उनके जीविकोपार्जन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए सरकार उनकी हर आवश्यक मदद के लिए नित्य नये कदम उठा रही है।
  उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करे कि शासन की मंशानुरूप प्रवासी कामगारों को प्रत्येक दशा में खाद्यान्न किट मिल जाय। 

वहीं डीएम ने उपजिलाधिकारी पलिया पूजा यादव एवं तहसीलदार पलिया आशीष कुमार सिंह के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेपाल राष्ट्र के नागरिकों को उनके राष्ट्र भिजवाने हेतु उनके द्वारा बेहतर व्यवस्थायें कराई गई।

Comments