एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, चार किए गए डिस्चार्ज
देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। जनपद में एक और प्रवासी मजदूर में कोरोना की पुष्टि हुई है। देर शाम रविवार को 70 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जिनमें एक पॉजिटिव और 69 निगेटिव है। वहीं चार मजदूरों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि 70 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जिनमें एक पॉजिटिव और 69 निगेटिव है। एक पॉजिटिव व्यक्ति जो ग्राम सिगनिया लखीमपुर का निवासी है। लॉकडाउन से पूर्व उक्त पॉजिटिव व्यक्ति दिल्ली घूमने गया था और वही फंस गया। अभी हाल ही में अपने गांव पहुंचा था और वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है।
इसी के साथ कोविड केयर सेंटर जगसड़ नकहा में भर्ती 5 व्यक्तियों में, जिनमें 4 प्रवासी कामगार जिसकी पूर्व में प्राइवेट लैब मैं रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वह पूर्णरूपेण स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।
जनपद में अब तक कुल 68 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार उपरांत 42 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 26 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।
Comments
Post a Comment