ताकि ईद की सेवइयों से महरूम न रहे गरीबों के बच्चे

ताकि ईद की सेवइयों से महरूम न रहे गरीबों के बच्चे



देव श्रीवास्तव
लखीमपुर- खीरी। मजदूर और जरूरतमंद लोगों के बच्चे  ईद की सेवइयों से महरूम न रहे इसके लिए ऐसे लोगों को सेवई, शक्कर और मावा का वितरण किया गया। पिछले लगभग दो माह से देश में लॉक डाउन है। लोग घर में रहकर इस महामारी से लड़ाई लड़ रहे हैं। तमाम ऐसे गरीब मजदूर, रिक्शा, ठेले वाले लोग हैं जिनके घर में खाने को भी नहीं है। सरकार के साथ-साथ सामाजिक लोग ऐसे लोगों की मदद में लगे हुए हैं। रमजान का महीना खत्म होने को है। बहुत से गरीब लोग हैं जिनके घर ईद की सेवइयों का भी इंतजाम नही है। ऐसे गरीब लोगों की मदद के लिए शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी पुलिस विभाग से रिटायर मुग़ल-ए-आज़म और उनके बेटे छात्र वारिस ने मदद का बीड़ा उठाया है और सेवई, शकर व मावा के पैकेट बनवाकर तीन दिन तक बांटे है। जिससे इन गरीब लोगों के बच्चे ईद की सेवई से महरुम न रह जाए। इसके अलावा इन्होंने लॉक डाउन के पहले दिन से ही गरीबों को अब तक लगातार खाद्य सामग्री भी बांटी है। इस खाद्य सामग्री लगभग 12 किलो का कच्चा राशन जैसे आटा, चावल, दाल, आलू, प्याज, मसाले, तेल आदि मौजूद है। इस खाद सामग्री से जरूरतमंदों को काफी राहत पहुंची है और उनके घर कस चूल्हा चला चल सका है।

Comments