पांच और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव

पांच और प्रवासी मिले कोरोना पॉजिटिव


लखीमपुर-खीरी। पांच और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है जिन्हें इलाज के लिए कोविड-19 एलवन अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार दोपहर प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 33 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें पांच पॉजिटिव एवं 28 नेगेटिव है। पहला पॉजिटिव व्यक्ति तहसील मोहम्मदी के मोहल्ला कहरोला बाजार गंज का निवासी है और दिल्ली से आया है। दूसरा पॉजिटिव व्यक्ति तहसील सदर विकासखंड बेहजम एवं नगर पंचायत ओयल के मोहल्ला जगतिया निकट काली माता मंदिर का निवासी है जो फरीदाबाद से आया है। तीसरा पॉजिटिव व्यक्ति जिला मुख्यालय के मोहल्ला संकटा देवी का निवासी है जो मेरठ से आया है। चौथा पॉजिटिव व्यक्ति विकास खंड पसगवां के ग्राम धर्मा खेड़ा का निवासी है जो दिल्ली से आया है। पांचवा पॉजिटिव व्यक्ति तहसील थाना एवं विकास खंड मोहम्दी के ग्राम मगरैना  का निवासी है। जो दिल्ली से आया है। यह सभी वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में हैं।
इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 99 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 81 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 18 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

Comments