एक एसएसबी जवान सहित मिले चार कोरोना पॉजिटिव

एक एसएसबी जवान सहित मिले चार कोरोना पॉजिटिव


लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार की सुबह प्राप्त हुई 164 रिपोर्ट में 04 पॉजिटिव और 160 नेगेटिव मिले हैं। सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जो चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं इनमें पहला पॉजिटिव जिला मुख्यालय के मेला मैदान निकट रामनाथ चक्की मकान नंबर 197 का निवासी है। अभी हाल ही में गुरुग्राम हरियाणा से आया है, वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है। दूसरा पॉजिटिव एसएसबी से है जो एसएसबी कैंप महेवागंज लखीमपुर के आवासीय परिसर में क्वॉरेंटाइन है यह हाल ही में दिल्ली से आया है। तीसरा पॉजिटिव तहसील एवं नगर पालिका परिषद मोहम्मदी के वार्ड नंबर  21 मोहल्ला सरैंया का निवासी है। वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है, जो हाल ही में मुंबई से आया है। चौथा पॉजिटिव तहसील सदर विकास खंड फूलबेहड़ के ग्राम परसेहरी कला का निवासी है जो हाल ही में नोएडा से आया है। यह वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में है।
इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 112 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें उपचार उपरांत 84 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 28 एक्टिव पॉजिटिव केस है।

Comments