#State_healthminister #inspection स्वास्थ्य सेवाएं हर एख व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है- अतुल गर्ग

स्वास्थ्य सेवाएं हर एख व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है- अतुल गर्ग


कोरोना संक्रमण में काल में डॉक्टर व सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया है शासन का साथ

कोरोना के इलाज के साथ सभी स्वास्थ्य सेवाएं देना हमारी प्राथमिकता- स्वास्थ्य राज्यमंत्री

लखीमपुर -खीरी। स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग अपने औचक निरीक्षण पर रविवार दोपहर  लखीमपुर पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए जिला अस्पताल बाद जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। 

जिला अस्पताल पहुंचे राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की तहत स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है। कोरोना महामारी के दौरान भी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी पूरी कर्मठता से इस में जुटे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के आखिरी छोर पर खड़े हुए व्यक्ति को देने के लिए सरकार संकल्प बद्ध है। कोरोना से निपटने के लिए भी शासन को पूरा सहयोग मिल रहा है।



स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग पहले जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व नगर मंत्री दीपक पुरी भी मौजूद थे। मंत्री जी अस्पताल पहुंचने पर सीएमएस डॉ.आरसी अग्रवाल तथा सीएमओ डॉ.मनोज अग्रवाल, सीएमएस डॉ.एससी अग्रवाल के साथ इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने मरीजों की व्यवस्था देखी। पलंग बेड शीट आदि के बारे में पूछताछ की। यह भी पूंछा कि मरीजों की बेड शीट रोज बदली जाती है या नहीं यहां भर्ती मरीजों से भी उन्होंने उनके हालचाल पूछे,  दवा इत्यादि के बारे में जानकारी कि इसके अलावा मेडिकल वार्ड तथा कोरोना के लिए बनाए गए वार्ड का भी जायजा लिया। वह मशीन भी देखी जो कोरोना टेस्ट के लिए लगाई गई है। 

यहां देखें वीडियो


इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने यहां महिलाओं को भर्ती करने वाला रजिस्टर देखा। दवा वितरण कक्ष भी देखा सीएमएस डॉ.नसरीन से पूछा कि कौन-कौन सी दवाएं मौजूद हैं कौन सी नहीं है इस पर उन्हें बताया गया कि सभी दवाएं मौजूद है जो नहीं है उन्हें मंगाया गया है। स्टॉक रजिस्टर देखने के बाद उन्होंने भर्ती महिलाओं से योजनाओं की जानकारी देते हुए उसके लाभ के बारे में पूछा जिस पर महिलाओं ने कहा कि उन्हें सारा लाभ मिल रहा है। करीब 30 में मिनट दोनों अस्पतालों की व्यवस्था देखने के बाद वे वापस लखनऊ रवाना हो गए।

Comments