समाज सेवा के साथ हुआ कांति सिंह का प्रचार

समाज सेवा के साथ हुआ  सिंह का प्रचार


लखीमपुर-खीरी। कोरोना महामारी के दौरान आने वाले आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में हर प्रत्याशी अपने वोटर को मजबूत करने में लगा है। इसी बीच समाज सेवा का भाव रखते हुए एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह का प्रचार भी किया गया। उनके समर्थकों ने उनके नाम की टी-शर्ट पहन कर शहर से सटे गांवों में कोरोना से बचाने वाली होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एलबम 30 का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ  पूर्व विधान परिषद सदस्य  डॉ. एसपी सिंह भी मौजूद रहे। दर्जनों स्नातक को के परिवारों तक दवा की शीशियां पहुंचाई गई। इस दवा की खासियत है कि इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो कोरोना चलाने में सहायक है और आयुष मंत्रालय द्वारा भी इस बात की पुष्टि की गई है। कुल मिलाकर इस प्रचार प्रसार से यह बात तो साफ हो गई एमएलसी चुनाव को लेकर कांति सिंह व उनकी टीम द्वारा की जा रही समाज सेवा से उनके वोटरों में अच्छा इजाफा कर सकती है।

Comments