मोदी जी ने देश की आन बान और शान को विश्व में बढ़ाया है- श्यामकिशोर
भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क व सेनिटाइजर
सूरज गुप्ता
मैगलगंज खीरी। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 11 जून से 15 तक चलाए गए परिवार सम्पर्क अभियान व पीएम पत्र वितरित कार्यक्रम के अंतिम दिन मण्डल मैगलगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन सेवा की भावना से मास्क व सेनेटाइजर बांटे।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कस्वा मैगलगंज व अन्य पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण कर लोगों को मुलाकात की गई और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन मानस तक पहुंचाया गया। कोरोना से बचाव व मास्क वितरण कर्यक्रम में मैगलगंज मंडल अध्यक्ष श्यामकिशोर तिवारी (पग्गू), मंडल महामंत्री जगन्नाथ राठौर, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, मण्डल मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी, प्रशांत तिवारी, विवेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुज शुक्ला, रवी शंकर अवस्थी, पंकज गुप्ता, मनीष गुप्ता द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों से संपर्क किया गया। पार्टी के निर्देश में जन जन तक मोदी सरकार की नीतियों को पहुंचे ने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पत्र को जन जन तक पहुंचाने का कार्य में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम के दौरान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैगलगंज मंडल अध्यक्ष श्यामकिशोर तिवारी पग्गू ने कहा कि मोदी जी ने देश की आन बान और शान को विश्व में बढ़ाया है साथ ही देश के गरीबों के बैंक खाते खोलकर, मुक्त गैस कनेक्शन देकर, मुक्त बिजली कनेक्शन, मुक्त शौचालय, आवास बनवाकर गरीब की गरिमा बढ़ाई है। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक एअर स्ट्राइक धारा 370 तीन तलाक़ सीएए जैसी बर्षो पुरानी मांगों को पूरा किया है मंडल अध्यक्ष ने कोरोना से बचाव के सम्बन्ध में बताया कि सभी को साफ-सफाई व मास्क लगाकर निकले जव वापसी में घर आए तो सेनीटाइजर करें।

Comments
Post a Comment