गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
सूरज गुप्ता
मितौली-खीरी। लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर मंगलवार की रात एक गैस टैंकर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मितौली थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव के रहने वाले रवि (25) अपने साथी छैलू के साथ मितौली कस्बे में किसी काम से आया था। घर वापसी के समय मंगलवार रात करीब 9 बजे राजलोने सिंह इंटर कालेज के सामने लखीमपुर की तरफ से आ रहे गैस टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे रवि की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी छैलू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसओ अनिल सैनी मौके पर पहुँचे और घायल को सरकारी वाहन से ही नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जिसके बाद हल्का इंचार्ज जेपी यादव ने टैंकर को कब्जे में लेकर म्रतक युवक का पंचनामा भर जिलामुख्यालय भेजा दिया।

Comments
Post a Comment