दिल्ली से आए भाई-बहन मिले कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली से आए भाई-बहन मिले कोरोना पॉजिटिव


लखीमपुर खीरी। कोरोना की लगातार चल रही जांचों के दौरान शुक्रवार देर शाम 152  रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 02 पॉजिटिव शेष अन्य 150 नेगेटिव है जो दो पॉजिटिव मिले हैं दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाय गए भाई-बहन अपने ननिहाल दिल्ली गए थे। जहां वह लॉकडाउन में फस गए थे, अभी हाल ही में अपने किराए के घर दुर्गापुरवा सेटघाट रोड लखीमपुर खीरी आए थे, जो वर्तमान में होम क्वॉरेंटाइन में थे। 
इसी के साथ कोविड केयर सेंटर जगसड़ नकहा में भर्ती 2 कोविड संक्रमित प्रवासी कामगार की रिपोर्ट नेगटिव आई है और वर्तमान में पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के चलते आज शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जनपद में अब तक कुल 84 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिनमें उपचार उपरांत 67 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 17 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं।

Comments