सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने मनोरंजन जगत को दहला दिया
पवन श्रीवास्तव
केडीएस न्यूज़ डेस्क
मनोरंजन जगत की एक और दुखद घटना ऋषि कपूर इरफान खान और वाजिद के बाद तारीख 14 जून को बॉलीवुड से सामने आई। जाने-माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने मनोरंजन जगत को दहला दिया है। कुछ समय से परेशान चल रहे सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी शुरुआत छोटे पर्दे से की जिसमें उन्होंने पवित्र रिश्ता जैसे सुपरहिट नाटक किए उसके बाद उन्होंने जरा नच के दिखा जैसे रियलिटी शो भी किया। फिर उनकी एंट्री बड़े पर्दे पर हुई, उनकी बड़े पर्दे की पहली फिल्म काई पो छे सुपर हिट रही उसके बाद उनकी कई फिल्मों जैसे एमएस धोनी, शुद्ध देसी रोमांस और कई फिल्म सुपरहिट रही। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में अपनी पहचान अच्छे एक्टरों में कर ली और उनका अभिनय पूरे भारत में पसंद किया जाने लगा। सुशांत सिंह राजपूत की इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है मगर यह कोई नहीं जानता की आखिर क्या हुआ जो सुशांत सिंह राजपूत ने इतना बड़ा कदम उठाया। सुशांत का जन्म बिहार में हुआ था। 14 जून 2020 को सुुशांत ने मुंबई मे अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Comments
Post a Comment