क्यों खमरिया को चुना गया प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत

क्यों खमरिया को चुना गया प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत




निघासन खीरी। भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी द्वारा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत खमरिया को चुना गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे खीरी सांसद का जोरदार स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया गया।
 पहली बार कई विभागों के अधिकारी पहुंचे। वहां पर स्टाल आदि लगाकर सांसद अजय मिश्र टेनी ने ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि दो वर्ष के अन्दर सरकारी योजनाएं लागू हो जाएगी। इस दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से छह बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। गर्भवती और धात्री महिलाओं को पुष्टाहार भी वितरण किया गया। ग्राम पंचायत खमरिया को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत में चयन अजय मिश्र टेनी द्वारा कराया गया। सोमवार को स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, समाज कल्याण, बाल विकास, पूर्ति विभाग समेत कई विभागों के स्टाल लगाए गए। उसके बाद टेनी ने 17 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की नींव रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को इस ग्राम पंचायत में लागू किया जाएगा। साथ ही समूचे गांव का चैमुखी विकास भी कराया जाएगा। उसके बाद झौआपुरवा से खमरिया मार्ग को शारदा नदी काट ली थी। किसानों ने ठेके का पैसा देकर दूसरे के खेत से गन्ना निकालते थे। जिसको संज्ञान में लेकर खीरी सांसद मंजूरी दिलाई जो सडक बन रही है। बाल विकास द्वारा रिंकी देवी, नीरज, पूजा समेत छह बच्चों को टेनी ने खीर खिलाकर अन्न खिलाया। शहनाज बानो, पूजा, रूबी, संगीता आदि गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। इस दौरान अरविंद सिंह संजय, नगेन्द्र सिंह सेंगर, प्रधान विमल कुमार, आरडी राय, दीपक तलवार, सतीश चैधरी, रतीराम लोधी, प्रज्ञानंद श्रीवास्तव, हरीश पाण्डेय, बनवारी लाल यादव, प्रदीप शुक्ला, संजय गिरी, शंभू दयाल, रामनाथ गुप्ता, बीडीओ आलोक वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी सुधांश शेखर, पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी विनय मौर्या, सीडीपीओ मंजू रानी, गारगी राय, राजेश्वरी, कालीराम राना, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगेंद्र सिंह सेंगर ने किया।

Comments