भाई-बहन को प्रशासन ने लोकबंधु हास्पिटल लखनऊ में कराया भर्ती

भाई-बहन को प्रशासन ने लोकबंधु हास्पिटल लखनऊ में कराया भर्ती


लखीमपुर खीरी। कोरोना का इलाज को लेकर लोगों को डरने की जरूरत नहीं है यह संदेश जिला प्रशासन द्वारा शनिवार की दोपहर दे दिया गया कोरोना पॉजिटिव मिले भाई बहन को उच्च चिकित्सा की जरूरत थी जिसे लेकर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया है।

डीएम खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर रात शहर के सेठघाट रोड स्थित दुर्गापुरवा में दो बच्चें कोराना पाजिटिव पाए गए थे। यह दोनों भाई-बहन अपनी मां के साथ दिल्ली से गत 9 जून को जनपद में आये थे। जिसके बाद प्रशासन द्वारा उनकी मेडिकल जांच कराई गई थी, जिसमें इनकी मां नेगेटिव एवं दोनो बच्चें पाजीटिव पाए गए। बच्चों के कम उम्र को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा हेतु दोनों बच्चों को जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रयास से राजधानी लखनऊ स्थिति लोकबंधु हास्पिटल एम्बुलेंस के माध्यम से भेजा गया। जहां उनका उच्च चिकित्सा व्यवस्था में इलाज संभव हो सकेगा।

Comments