24 घंटे में जिले में मिले 27 पॉजिटिव मरीज

24 घंटे में जिले में मिले 27 पॉजिटिव मरीज



देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है बीते 24 घंटे में 27 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैंं। जिनमें 24 लैब से एवं 3 ट्रू नेट से हैंं। इसके अतिरिक्त 359 नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई।

इन 27 रिपोर्ट में तहसील गोला के मोहल्ला मुन्नू गंज में 5 व खुटार रोड पर एक (एएनएम) पॉजिटिव मिली है। तहसील सदर में मिश्राना-एक, ऑफिसर कॉलोनी- एक डॉक्टर, पुलिस लाइन-01, काशीनगर-02 (01 फार्मेसिस्ट), ईदगाह- 03, अर्जुनपुरवा-01(बैंक कर्मी), ग्राम- धौरहरा खुर्द-01, ग्राम-खुजहा-01, ग्राम गुलरीपुरवा-01,ग्राम-सुन्दरलालपुरवा-01 पॉजिटिव मरीज मिला है।

तहसील मितौली के थाना नीमगांव-01 ( पुलिसकर्मी), ग्राम मुड़िया-01, ग्राम - गोपालपुर भदूरी-01, ग्राम-थरिया-01, ग्राम- लोका-01 पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।

तहसील मोहम्मदी के ग्राम सेंडा-01, तहसील धौरहरा के ग्राम बसंतापुर-01 व.इसके अतिरिक्त जिला खीरी का एक पॉजिटिव टुनाट से पुष्टि हुई है जो बहराइच में आया है।

इसी के साथ प्रशासन में यह भी अवगत कराना है कि आज तीन संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 291 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार उपरांत 189 पॉजिटिव व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए और वर्तमान में जनपद में कुल 101 एक्टिव पॉजिटिव केस है।

Comments