बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत खीरी, श्रावस्ती और महाराजगंज को मिली करोड़ों की सौगात

बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट के तहत खीरी, श्रावस्ती और महाराजगंज को मिली करोड़ों की सौगात



केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को लखीमपुर खीरी सहित जनपद श्रावस्ती और महाराजगंज के लिए करोड़ों रुपए की परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी गई है। यह जानकारी यूपी गवर्नमेंट के अधिकृत ट्विटर हैंडल से मिली है।

बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद लखीमपुर के लिए स्वीकृत विभिन्न सड़क निर्माण व सोलर प्लांट संबंधी परियोजनाओं को सुगमता से पूर्ण करने हेतु 13 करोड़ 65 लाख 78 हजार की स्वीकृति दी गई है। वहीं इसी योजना के तहत जनपद श्रावस्ती के लिए स्वीकृत विभिन्न सड़क व पेयजल परियोजनाओं तथा शौचालय स्टेडियम व भवन निर्माण कार्यों के लिए 7 करोड़ 1 लाख 89 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में जनपद महाराजगंज के लिए बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सड़क व शौचालय निर्माण तथा पर्यटन विकास संबंधी परियोजनाओं को पूर्ण करने हेतु 9 करोड़ 59 लाख 28 हजार की स्वीकृति दी गई है। 

30 करोड़ की परियोजनाओं से होगा सीमावर्ती जिलों का कायाकल्प


कुल मिलाकर बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत 30 करोड़ों रुपए से ज्यादा की धनराशि 3 जनपदों में अलग-अलग बांटी गई है। इस धनराशि से जहां बॉर्डर से जुड़े इन जिलों का सर्वागीण विकास हो पाएगा तो वहीं बॉर्डर से जुड़े होने के चलते इन जिलों मैं रोजगार के मार्ग भी प्रशस्त हो सकेंगे।


Comments