कोरोना के प्रसार को रोकने में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका हैः-जिलाधिकारी
![]() |
| जानकारी देते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे |
कन्टेनमेन्ट जोन में बैरीकेटिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाये- पुलकित खरे
फैज़ी खान
हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कोविड-19 हेतु बनाये गये एल-1 अस्पतालों की व्यवस्था के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारियों से उक्त अस्पतालों के बारे में जानकारी ली। उन्होने कहा कि कोविड-19 से पॉजीटिव आने वाले मरीजों के पारिवारिक एवं आस पास रहने वाले व्यक्तियों में लक्षण पाये जाने पर एन्टीजेन परीक्षण तत्काल कराया जाये। उन्होने बताया कि कोरोना के प्रसार को रोकने में कांटेक्ट ट्रेसिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है और डोर टू डोर कार्य में तेजी लाते हुए इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगो की मेडिकल स्क्रीनिंग की जायें। उन्होने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि कन्टेनमेन्ट जोन में बैरीकेटिंग की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाये। उन्होने कहा कि शाम या देर रात्रि में कोरोना संक्रमित मरीजोें की जानकारी होने पर कण्ट्रोल रूम कर्मचारी द्वारा ब्लाक स्तर पर तैनात एम्बुलेंस वाहन चालक एवं संक्रमित मरीज को दूरभाष पर सूचना दी जायेगी और एम्बुलेंस कर्मी अपने साथ तैनात चिकित्सक/एलटी के साथ उक्त गांव जाकर संबंधित मरीज को लेकर एल-1 अस्पताल पहुंचायेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति होम आईसोलेशन होना चाहता है तो उसके घर में मानक के अनुसार अलग रहने का कमरा तथा घर में दो शौचालय होने के साथ अन्य शर्ते पूरी करते होगें उनसे टीम द्वारा निर्धारित फार्म भरवाकर होम आईसोलेशन की स्वीकृति दी जायेगी और जो मरीज उक्त शर्तोे को पूरा नहीं करते है उन्हें एल-1 अस्पताल में ही भर्ती कराया जायेगा। श्री खरे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिन कोरोना संक्रमित मरीजों को सात दिन में किसी प्रकार की कोई परेशानी या लक्षण नहीं आते है तो उन्हें सात दिन में छट्टी दे दी जायेगी और निर्धारित फार्म पर लिखकर लिया जायेगा कि एल-1 अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह सात दिन तक होम क्वाइंटाइन रहेगा तथा होम आईसोलेशन कोरोना मरीज को 10 दिन तक अपने घर में आईसोलेशन में रहना होगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, उप जिलाधिकारीगण, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. स्वामी दयाल, नोडल अधिकारी व चिकित्सक सहित अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment