मत्स्य आखेट एवं मछली पालन हेतु तालाबों की होगी नीलामी- एसडीएम सदर
नीलामी के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए तहसील सदर कार्यालय से सम्पर्क करें- राकेश गुप्ता
फैज़ी खान
हरदोई- उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई है कि तहसील सदर में गर्रा नदी की ग्राम पंचायत लोनार व दौली में आने वाले परिक्षेत्र एवं सई/भैंसटा नदी की ग्राम पंचायत मदरावां, हरियावां, उतरा, नरायनपुर, अलावलपुर, कायमपुर, देवरिया प्रसिद्वनगर, लिलवल, संडिला, पाला, उनौती, सिकरोहरी, सोहासा, अटवा कटैया, मंगोलापुर, महुईपुरी, भीठा महासिंह, बेहटा मुर्तजाबक्श, कराही, गदनपुर व ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के तहत आने वाले परिक्षेत्र में वर्ष 2020-21 की अवधि में मत्स्य आखेट हेतु मत्स्यजीवी पंजीकृत समितियों से 07 अगस्त 2020 तक प्रार्थना पत्र समिति के अभिलेख तथा समिति का प्रस्ताव पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित आमंत्रित है तथा मत्स्य आखेट की नीलामी तहसील सदर सभागार में 10 अगस्त 2020 पूर्वान्ह 11 बजे को की जायेगी।
श्री गुप्ता ने बताया है कि इसी तरह शासन की मंशानुरूप तहसील सदर के राजस्व ग्राम दुलारपुर, बूढ़ागांव, अचौली, भुड़िया, भड़ायल, पालपुर बैरागीखेड़ा, उतरा, खजुरहा, बेहटा सधई, बेहटा मुर्तजाबक्श, सिंहौना, सुगवां, भदैचा, खजुरमई, उमरापुर, लोकवापुर, बावन, अरमी, मेहुना महेशपुर, बरखेरवा, मोना, सुगवां, नीर, बेहटा सधई तथा धिन्नी तुसौरा में स्थिति तालाबों को 10 वर्षीय मत्स्य पालन हेतु पट्टे पर उक्त तालाबों की नीलामी 10 अगस्त 2020 को अपरान्ह 02 बजे तहसील सदर सभागार में ग्राम पंचायत क्षेत्र के निवासी मछुआ सामुदाय के लोगों को की जायेगी। उन्होने कहा है कि नदी से मत्स्य आखेट एवं तालाब नीलामी के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील सदर पहुंच कर उक्त बोली में भाग ले सकते है तथा अधिक जानकारी के लिए तहसील सदर कार्यालय से सम्पर्क करें।

Comments
Post a Comment