भारत में आने वाला है तूफान, दुश्मनों की नींद हुई हराम

भारत में आने वाला है तूफान, दुश्मनों की नींद हुई हराम




देव श्रीवास्तव
केडीएस न्यूज़ नेटवर्क

बुधवार का यह दिन भारत के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि करीब दोपहर 2 बजे के आसपास भारत में तूफान की लैंडिंग होने वाली है। डरिए मत यह तूफान भारत के लिए तबाही नहीं बल्कि भारत के दुश्मनों के लिए तबाही लेकर आ रहा है। जी हां आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमान की। अपने आप में पूरी तरह आधुनिक यह विमान अब भारत पहुंचने वाला है। इसे तूफान का नाम हमने इसलिए दिया है क्योंकि फ्रेंच में राफेल का मतलब तूफान होता है। यानी कि तेज हवा! 

आइए इसके बारे में हम आपको और भी कुछ ख़ास बताते हैं।


भारत ने फ्रांस से राफेल की डील जब करी थी तो शायद उसके दुश्मनों को यह नहीं पता था कि राफेल इतना खतरनाक होगा कि वह भारत के दुश्मनों की नींद उड़ा देगा। मंगलवार को भारतीय पायलटों द्वारा राफेल को फ्रांस से भारत के लिए रवाना किया गया। उसके बाद पांच राफेल विमान अबूधाबी पहुंचे। जहां से इन्हें अब भारत के अंबाला एयरवेज पहुंचना है। भारत के लिए यह बहुत ही गर्व करने का दिन है कि आज भारतीय वायु सेना में राफेल जैसा आधुनिक विमान शामिल होने जा रहा है। राफेल की इतनी प्रशंसा क्यों की जा रही है यह आप सभी जानना चाहते होंगे तो हम आपको बता दें कि इस विमान की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस विमान में हवा से हवा में हवा से धरती पर और हवा से हजारों किलोमीटर दूर तक मार करने वाली मिसाइल लगी हैं। यह विमान आग बरसाता हुआ चल सकता है ऐसे में दुश्मनों की नींद हराम होना जायज है।

करीब डेढ़ बजे भारतीय हवाई सीमा में राफेल ने किया प्रवेश


दुश्मनों की नींद हराम करने वाले राफेल ने भारत की सरहद में बुधवार करीब डेढ़ बजे प्रवेश कर लिया है। अब इसके भारतीय सीमा में आने के बाद अंबाला एयर बेस में उतरने का जो समय निर्धारित था वह लगभग लगभग तय माना जा रहा है। राफेल 2:10 बजे अंबाला एयरवेज पर उतरेगा और भारतीय वायुसेना को और ज्यादा सशक्त बना देगा। पूरे देश में आज राफेल विमान को लेकर चर्चाएं हो रही हैं तो हम फिर से यही आपसे कहेंगे कि भारत में तूफान की एंट्री हो गई है।

Comments