एयरपोर्ट की तर्ज पर अब भारतीय रेल भी करेगी टिकट चेकिंग, जाने क्या है नया तरीका
सोमेश यादव
केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए अब भारतीय रेलवे भी डिस्टल संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। जिससे आने वाले भविष्य में यात्रियों की पूरी सुरक्षा हो सके और यात्रियों को भी सहूलियत मिल सके। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज डिवीजन ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री के लिए एयरपोर्ट की तरह ही कॉन्टेक्टलेस टिकट चेकिंग सिस्टम को लागू किया है।
यात्रियों के लिए रेलवे ने अब कॉन्टेक्टलेस टिकट चेकिंग सिस्टम लागू करने का फैसला किया है यह लागू होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर ढेरों नई सुविधाएं मिलेंगी। जिससे यात्री कोरोना काल में अन्य यात्रियों से संपर्क से बच सकेंगे और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। जहां सबसे पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, उसके बाद बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू होती है। ट्रेन टिकट बुक करते समय रेलवे की ओर से एक QR Code का URL (लिंक), SMS के जरिए यात्री के मोबाइल पर भेजा जाएगा। स्टेशन में दाखित होते समय या ट्रेन में यात्रा के दौरान टिकट चेंकिंग के समय यात्रियों को SMS में उपलब्ध QR Code के URL पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही यात्री के मोबाइल ब्राउजर पर क्यूआर कोड दिखने लगेगा। इस व्यवस्था के लागू हो जाने से यात्रियों को तो सहूलियत होगी ही होगी। वहींं विभाग को भी अपने सिस्टम के जरिए बेहद सरलता से यात्रियों को उनके स्थानों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसी के साथ ऐसे लोगों की भी पहचान होना संभव हो पाएगा जो अभी तक भारतीय रेल के टिकट का दुरुपयोग कर रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि इससे टिकट ब्लैक होने की जो समस्या थी उसे भी रोका जा सकेगा। वहीं यात्री आने वाले समय में बहुत सी और सुख सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

Comments
Post a Comment