अनलॉक-3: जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, मेट्रो व स्कूलों के लिए क्या है नियम!
सोमेश यादव
केडीएस न्यूज़ नेटवर्क
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में सरकार ने लॉकडाउन लागू किया था। जिसके बाद अब सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया को शुरू की है। अनलॉक 1 और 2 के बाद अब सरकार अनलॉक 3 की घोषणा जल्द ही करने वाली है। इसके लिए एसओपी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 जुलाई को अनलॉक 2 खत्म हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनलॉक-3 में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ सिनेमा हॉल खोला जा सकता है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें 1 अगस्त से सिनेमा हॉल खोलने की बात कही गई है।
इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय और सिनेमा हॉल मालिकों के बीच कई दौर की बैठक हुई थी। इसके बाद सिनेमा हॉल मालिक, 50 फीसदी दर्शकों के साथ थिएटर शुरू करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि मंत्रालय चाहता है कि शुरुआत में 25 फीसदी सीट के साथ सिनेमा हॉल खोले जाएं और नियमों का सख्ती से पालन हो।इतना ही नहीं, अनलॉक-3 में सिनेमा हॉल के साथ जिम भी खोला जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि अभी स्कूल और मेट्रो को खोलने पर विचार नहीं किया गया है। वहीं, राज्यों के लिए भी अनलॉक 3 में कुछ और ढील दी जा सकती है।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। जो जून महीने तक चला। 30 जून को अनलॉक 1 के तहत कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी गई थी, इसमें आर्थिक प्रतिबंधों को खोला गया। इसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ। जो 31 जुलाई को खत्म होने जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। जो जून महीने तक चला। 30 जून को अनलॉक 1 के तहत कोरोना संकट के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ढील दी गई थी, इसमें आर्थिक प्रतिबंधों को खोला गया। इसके बाद एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ। जो 31 जुलाई को खत्म होने जा रहा है।
ऐसे में लोगों के मन में बहुत से सवाल उठने लगे हैं जिनको लेकर सरकार भी विचार कर रही है अब इससे पहले अनलॉक-3 को लेकर विचार विमर्श जारी है। इससे पहले माना जा रहा था कि इस बार स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जिस रफ्तार से देश में कोरोना के मामले बढ़े हैं। उसको लेकर सरकार भी चिंतित है। इसलिए, फिलहाल स्कूल-कॉलेज पर लगा प्रतिबंध जारी रह सकता है। हालांकि, जिम को लेकर कहा जा रहा है कि कड़ी शर्तों के साथ इसे खोला जा सकता है।
Comments
Post a Comment